{"_id":"60ccd7998ebc3e2da202149b","slug":"financial-assistance-of-11-52-lakhs-given-to-the-beneficiaries-una-news-sml3740570178","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 लाभार्थियों को बांटी 11.52 लाख रुपये की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 लाभार्थियों को बांटी 11.52 लाख रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जिला परिषद भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ?
- फोटो : Una
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला परिषद भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 11 पंचायतों के 96 लाभार्थियों को शौचालयों के निर्माण के लिए 11 लाख 52 हजार के स्वीकृत पत्र बांटे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए सरकार 12 हजार रुपये की मदद देती है।
इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण लोगों के घर-द्वार तक पहुंचना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का फायदा उठा सकें।
उन्होंने पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि बुढ़ापा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित लाभार्थियों के फार्म संबंधित विभाग को भिजवाएं। सत्ती ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण घटा है फिर भी सचेत रहना आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हर समय मास्क पहनें, दो गज की दूरी जरूर बनाए रखने, हाथ धोने अथवा अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर के इस्तेमाल को लेकर जनता को जागरूक करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भी कहा। टीका लगवाकर ही वैश्विक महामारी से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिप सदस्य अशोक धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, सदर मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल और अन्य मौजूद रहे।