{"_id":"68c6c133254e8509580afbd8","slug":"finance-and-education-minister-visited-flood-affected-areas-una-news-c-93-1-una1017-165467-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वित्त और शिक्षा मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वित्त और शिक्षा मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
Mon, 15 Sep 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
कहा-भाजपा कठिन घड़ी में भी लाशों पर कर रही राजनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कठिन घड़ी में भी भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। अगर केंद्र सरकार के पास 12 हजार करोड़ के आंकड़े हैं तो उन्हें सार्वजनिक करे। पंजाब सरकार पहले ही आंकड़े जारी कर चुकी है। यह बात मंत्री चीमा ने रविवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ श्री आनंदपुर साहिब के विशेष दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने के बाद कही।
इस दौरान उन्होंने सिंहपुर पलासी, शिव सिंह बेला, हरसाबेला, बिभौर साहिब, पिंगवड़ी-खिंगड़ी, लक्ष्मी नारायण मंदिर नंगल का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया और कहा कि हर नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिन गांवों में अधिक नुकसान हुआ है, उनका सर्वे हो रहा है। विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई गांवों में फसलों के साथ जमीन बह गई है। खेत रेत से भर गए हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि दरियाओं का चैनलाइज करने की जरूरत है ताकि यह इलाका बाढ़ की मार से सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि उन्हीं पुलों, सड़कों और डंगों को नुकसान हुआ है जिन पुलियों का आकार छोटा है। उनका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर पंजाब सरकार का 60 हजार करोड़ रुपये जीएसटी और आरडीएफ का बकाया है। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपये अंतरिम राहत की मांग की है। कुल 80 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार को जारी कर पंजाब के घावों पर मरहम लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो राहत राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, उससे पंजाब का भला नहीं हो सकता है।