{"_id":"67a75e84a0445417c001ec29","slug":"final-match-between-batuhi-and-ratna-xi-today-una-news-c-93-1-ssml1047-145586-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बटूही और रत्न इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बटूही और रत्न इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन
सेमीफाइनल में रत्न इलेवन ने तनोह और बटूही ने जसाना टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत खेले जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। शानदार प्रदर्शन के बाद बटूही और रत्न इलेवन की टीमें फाइनल में जगह बना चुकी हैं। आज डुमखर मैदान में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में जसाना और बटूही की टीमें आमने-सामने थीं। जसाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। हालांकि, बटूही ने शानदार खेल दिखाते हुए 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में रत्न इलेवन और तनोह की टीमें भिड़ीं। इस मैच में रत्न इलेवन ने दमदार प्रदर्शन किया और 127 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में तनोह की टीम 119 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ रत्न 11 ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रत्न इलेवन नंगल सलांगड़ी की ओर से प्रकुल, राजीव और भीष्म ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रकुल ने 34, राजीव ने 22 और भीष्म ने 28 रन का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों की बदौलत टीम ने सेमीफाइनल में मजबूती से जीत दर्ज की। जसाना ने 70 रन बनाए थे, लेकिन बटूही ने बिना दबाव के 71 रन बनाकर सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया।