{"_id":"68541691e205bd4f510b4e16","slug":"final-draft-of-delimitation-of-wards-of-nagar-panchayat-amb-published-una-news-c-93-1-una1002-156762-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर पंचायत अंब के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर पंचायत अंब के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित
विज्ञापन
डीसी ऊना ने जारी किए आदेश
9 जून तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे
निर्धारित समयावधि के भीतर कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। ऊना जिले में नगर पंचायत अंब के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव नियम, 2015 के नियम 9 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित आदेश जारी किए हैं। बताया कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 6 (1) के अंतर्गत नगर पालिकाओं को वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण के लिए प्रस्तावित प्रारूप की अधिसूचना 2 जून को जारी की गई थी। इस अधिसूचना के अनुसार नागरिकों से 9 जून तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि के भीतर कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए और प्रारूप को अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर 1 पोलियां जसवालां में मस्तान सिंह के घर से पोलियां जसवालां, मनसोह टिकर, अपर अंब तक वार्ड का विस्तार किया गया है। वार्ड नंबर 2 के अंब 1 में आईपीएच कार्यालय अंब रैहरियां रोड जीएसएस अंब से अंब चौक, अंब मुबारिकपुर रोड (पूर्वी तरफ) एसडीएम कार्यालय कॉलेज पोलियां जसवालां रोड तक (दक्षिणी तरफ) एसडीएम कार्यालय, कोर्ट/सीजीएम कार्यालय सिद्ध चानो मंदिर तक विस्तार किया गया है। वार्ड नंबर 3 के अंब 2 में अंब-नैहरियां रोड, पुल, बिजली बोर्ड से अंब चौक ऊना-अंब रोड, अंब चौक से अंबेडकर भवन तक, वार्ड नंबर 4 के हीरा नगर 1 में कॉलेज पोलियां जसवालां रोड, एमपीडी कॉलेज, बीडीओ ऑफिस रोजगार एक्सचेंज, सिविल अस्पताल दलित बस्ती, सुखदेव सिंह और ठाकुर दास अंब मुबारिकपुर रोड कॉलेज से धीमान वर्कशॉप से मालन और मदन लाल के घर तक, वार्ड नंबर 5 के हीरा नगर 2 में पूरन सिंह के घर से कलरुही सलोई रोड दक्षिणी तरफ जोगिंदर के घर से ट्यूबवेल, वार्ड नंबर 6 के आदर्श नगर में अंब मुबारिकपुर रोड पश्चिमी साइड विपिन टी शॉप (कलरुही चौक) से बरगद के पेड़ तक अंब अठवां रोड गुरु रविदास मंदिर बीडीओ, वार्ड नंबर 7 के प्रताप नगर 1 में अंब अठवां रोड और अंब अंदौरा रोड के बीच पटवार भवन और पंचायत भवन से मस्जिद के आस-पास के घरों, जीपीएस अंब बेला, वार्ड नंबर 8 के प्रताप नगर 2 में अंब अंदौरा रोड और नाला, खुड्ड (पश्चिमी साइड) से राम लीला मैदान से सतीश कुमार पुत्र गुलवंत सिंह के घर, रेलवे स्टेशन और वार्ड नंबर 9 के प्रताप नगर 3 में ऊना अंब रोड के बीच पश्चिमी साइड और नाला खुड्ड से शर्मा स्वीट शॉप अंब चौक से नसीब शर्मा-नरदेव सिंह गली वाले क्षेत्र शामिल हैं।