फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fever

निमोनिकल इंफेक्शन की जकड़ में सैकड़ों

Sat, 16 Jan 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 16 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
fever

विज्ञापन
ऊना। इन दिनों जिले में एकाएक बदल रहे सर्दी के मौसम ने सैकड़ों लोगों को तेज रफ्तार से निमोनिकल इंफेक्शन की चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों में टायफाइड, बुखार, इंफेक्शन, खांसी कमर दर्द आदि की शिकायतें तेज से बढ़ रही हैं।

चिकित्सकों का मानना है कि इन दिनों इस प्रकार की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, लेकिन लोगों को फिर काफी एहतियात बरतने की जरूरत है। निमोनिकल इंफेक्शन का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। वहीं कई स्थानों पर तो परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिसके चलते इसे कम्यूनिटी निमोनिया भी कहा जाता है।इन दिनों चल रही बुखार की लहर में लोग तेज रफ्तारी से जकड़े जा रहे हैं। हालत यह है कि एक ही परिवार में लगभग सभी लोग बुखार की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, दीपक शर्मा, रमन शर्मा, सूरज प्रकाश, आनंद शर्मा और सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके परिवारों में सबसे पहले छोटे बच्चे या बुजुर्गों को बुखार की शिकायतें हुई। इसके बाद मात्र तीन से चार दिनों के भीतर ही पूरा परिवार बुखार की चपेट में आ गया। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के कारण छाती जाम, सिरदर्द, कमर दर्द और सूखी खांसी से भी काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात शिशु विशेषज्ञ डा. रवि का कहना है कि इसे निमोनिकल इनफेक्शन या कम्यूनिटी निमोनिया कहा जाता है। जो ठंड के बढ़ते-घटते क्रम में लोगों को जकड़ लेता है। उन्होंने कहा कि ठंड से पूरा बचाव करें, पानी को उबाल कर ही पीएं, जिससे इस बीमारी से बचा जा सकें। उन्होंने बताया कि यह बीमारी परिवारों में सबसे पहले छोटे बच्चों या बुजुर्गों पर ही हमला करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed