{"_id":"68fbbe6061e374cb970035ca","slug":"farmers-worried-due-to-sparking-in-power-transformers-installed-in-the-fields-una-news-c-93-1-mrt1064-169690-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से किसान चिंतित
Sat, 25 Oct 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के घनारी, गोंदपुर बनेहड़ा, कुनेरन गांव की सीमा पर खड्ड के साथ सटे खेतों में बिजली ट्रांसफार्मर पर स्पार्किंग जारी है। खेतों के साथ बिजली ट्रांसफार्मर होने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि किसी भी समय हादसा हो सकता है।
बोर्ड के कर्मचारी समस्या को हल्के में ले रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर हो रही लगातार स्पार्किंग से सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोर्ड हर चौथे सप्ताह बिजली तार की मरम्मत कर सारा दिन बिजली बंद रखता है लेकिन धरातल की तस्वीर बोर्ड की विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से इस लापरवाही को समय रहते दूर करने की मांग की है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता मंगल चौधरी ने कहा कि समस्या ध्यान में है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।