फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers should get compensation for crop loss: Suresh Sharma

फसल के नुकसान पर किसानों को मिले मुआवजा : सुरेश शर्मा

Sat, 18 Jan 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get compensation for crop loss: Suresh Sharma
समूर कलां में भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। लक्ष्मी नारायण मंदिर समूर कलां में भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक शनिवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान संघ के जिला प्रधान सुरेश शर्मा ने की। इस दौरान सभी खंडों और जिला के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की।

खाद, बीज किसानों को सस्ते दामों पर देने और समय पर उपलब्ध करवाने की सरकार और विभाग से मांग की गई। कुछ किसानों ने जंगली जानवरों की ओर से फसलों को नष्ट करने की समस्या भी रखी। उनका कहना था कि खेतों को जाल लगाने के लिए सब्सिडी कम है। हर प्रकार की फसल यदि किसान मेहनत से तैयार कर भी लेता है और जंगली जानवरों से भी बचाव कर लेता है तो भी फसल के पकने पर जोरदार बारिश या तूफान से फसल का नुकसान हो जाता है। इस पर किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed