फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   farmers feelling happy due to rain in una district

जिले में पांच मिलीमीटर बारिश, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 04 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmers feelling happy due to rain in una district
नारी/जोल (ऊना)। क्षेत्र में मंगलवार की सुबह किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। तड़के साढ़े छह बजे शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे के आसपास बंद हुई। बारिश का इंतजार किसान पिछले 15 दिनों से कर रहे थे। इससे गेहूं, आलू, लहसुन, प्याज और अन्य फसलों को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 25 से 30 हजार हेक्टेयर जमीन पर हर साल गेहूं की फसल तैयार की जाती है। इसमें से 70 फीसदी जमीन बारिश पर ही निर्भर है। सूखे के चलते फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई थी। मंगलवार दोपहर दो बजे तक जिले में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है। किसान रोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने 20 कनाल भूमि में गेहूं की फसल लगाई है। यह बारिश पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

बारिश होने से फसल को संजीवनी मिलेगी। अब वह खेतों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं। किसान नानक चंद, तिलक राज, रमेश चंद, रामपाल, अमरेश कुमार, कश्मीर सिंह, मदन लाल, बिशन दास, सुरेंद्र कुमार, गुरदेव सिंह, शिवकुमार, रवि दत्त, सतपाल, देशराज आदि ने बताया कि बारिश के बाद अब गेहूं की फसल में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मौसम में लौटी ठंडक
जिले में मौसम फिर से ठंडा हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और न्यूनतन 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार को भी बारिश होने के पूरे आसार हैं। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

...
बारिश अमृत के समान : डॉ. अतुल
जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि जिले में इस समय बारिश होना फसलों के लिए अमृत के समान है। अगर आने वाले एक सप्ताह तक बारिश नहीं होती तो कई क्षेत्रों में फसलें खराब हो सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed