फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Excellence-winning students, volunteers who contributed to website development to be honored

Una News: उत्कृष्टता प्राप्त छात्र, वेबसाइट निर्माण में योगदान देने वाले स्वयंसेवक सम्मानित होंगे

Mon, 06 Oct 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Excellence-winning students, volunteers who contributed to website development to be honored
ट्रिपल आईटी सलोह में कार्यक्रम मेंजूद सटाफ व प्र​शिक्षु।स्रोत संस्थान - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
प्रोफेसर मनीष बोले, ट्रिपल आईटी ऊना उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में किया जाने वाला शोध आईआईटी या पश्चिमी विश्वविद्यालयों में किए जाने वाले शोध के समान ही महत्वपूर्ण है। यह बात इंडिया इनोवेशन इकोसिस्टम के प्रमुख एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स और आईईईई सर्किट्स एंड सिस्टम्स सोसायटी दिल्ली चैप्टर की चेयरपर्सन प्रीत यादव ने कही। यह भी कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है शोध सहयोग और सामूहिक विकास।
आईआईआईटी ऊना के चौथे स्थापना दिवस पर प्रीत यादव ने सेमीकंडक्टर्स पर एक तकनीकी व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने आज की दुनिया में सेमीकंडक्टर्स की भूमिका और इस उद्योग में भारत की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। समारोह में आईआईआईटी सोनीपत की निदेशक प्रोफेसर मनीषा शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि यह दिन अंतरराष्ट्रीय टेक्नी दिवस के साथ मेल खाता है। उन्होंने ऊना के नाम के महत्व को याद करते हुए कहा, ऊना का अर्थ है उन्नति, और मेरी आशा है कि आईआईआईटी ऊना उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेगा।
विज्ञापन

आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौड़ ने बताया कि संस्थान ने 30 छात्रों के मामूली प्रवेश के साथ शुरुआत की थी और अब इसकी वार्षिक प्रवेश संख्या बढ़कर 290 हो गई है। उन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में उत्कृष्टता प्राप्त छात्रों, बाहरी प्रतियोगिताओं में विजेताओं और संस्थान की वेबसाइट निर्माण में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की बात कही। अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता
एलएलएम जेलब्रेक प्रतियोगिता : एग्रीम बुडाकोटी
आर्डुइनो प्रतियोगिता: पुरुषार्थ राणा, आयुष आर्य और तेजांश मौर्य

पासिंग द कोडबेस: राज सिंह, ध्रुव राणा, आर्यन गौतम और नील भार्गव

स्टार्टअप आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता, बेच के दिखाओ : निश्ता, वैभव पांडे और आयुष श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed