फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Estimate of 42.20 crore for Bulk Drug Park link road; 12.61 crore released

Una News: बल्क ड्रग पार्क लिंक रोड के लिए 42.20 करोड़ का एस्टीमेट, 12.61 करोड़ जारी

Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Estimate of 42.20 crore for Bulk Drug Park link road; 12.61 crore released
ऊना। हरोली के पोलियां बीत क्षेत्र में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए एडमिन टाउनशिप ब्लॉक पंजाब से कुठार बीत स्थित फैक्ट्री गेट तक लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 42.20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के मद में विभाग को 12.61 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू करने से पहले परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों पर पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (एसआईए) रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईए रिपोर्ट परियोजना से जुड़े सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को समझने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित प्रक्रिया के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़े आगामी कदम उठाए जाएंगे।
इसके बाद ही सड़क निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ सकेगा। फिलहाल विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कितने परिवार या भू-स्वामी प्रभावित होंगे और उनके लिए क्या उपाय प्रस्तावित किए जाएंगे।

बता दें कि पोलियां बीत में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के लिए करीब 1,405 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है। इसमें लगभग 465 एकड़ क्षेत्र हरित क्षेत्र के रूप में रखने की योजना है। परियोजना के तहत दवा निर्माण से संबंधित करीब 110 औद्योगिक इकाइयों के लिए प्लॉट विकसित किए जाने हैं।
इसके साथ बिजली, पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed