फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Enjoy the thrill of IPL for two days for free

Una News: दो दिन आईपीएल के रोमांच का मुफ्त उठाएं लुत्फ

Sat, 06 Apr 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Enjoy the thrill of IPL for two days for free
इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम ऊना में आईपीएल फैन पार्क का सजा मंच
विज्ञापन

ऊना। जिला के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के रोमांच का फ्री में लुत्फ उठा पायेंगे। गत वर्ष की तरह इस बार भी इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम ऊना में छह और सात अप्रैल दो दिन टाटा आईपीएल फैन पार्क का मंच सज गया है।

डीसीए ऊना के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सैनी ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के दो मैचों का आनंद ले सकेंगे। यहां तक कि पार्क में जुटे क्रिकेट प्रेमियों की झलक आईपीएल मैच के लाइव प्रसारण में भी दिखाई जाएगी। कुल मिलाकर दो दिनों तक युवाओं के सिर क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोलेगा। फैन पार्क के मंच सज गया है। उन्होंने बताया कि मैदान में 32 लंबी 18 फीट ऊंची स्क्रीन पर खेल प्रेमी शनिवार को आरसीबी एवं राजस्थान रायल्स के बीच शाम 07:30 बजे होने वाले मैच तथा रविवार दोपहर 03:30 बजे मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल्स तो शाय 07:30 बजे लखनऊ एवं गुजरात टाईटन्स के बीच होने वाले रोमांचकारी मैच का आनंद उठा सकेंगे। फैन पार्क में खानपान से लेकर खेल गतिविधियों के काउंटर भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान सतपाल सैनी, सचिव नरेंद्र कपिला, बीसीसीआई के प्रतिनिधि प्रशांत समेत अन्य मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि टाटा आईपीएल फैन पार्क का मंच तैयार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed