फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Enforcement wing will take action on illegal mining

एनफोर्समेंट अवैध खनन पर एनफोर्समेंट विंग करेगा कार्रवाई

Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Enforcement wing will take action on illegal mining
Enforcement wing will take action on illegal mining
ऊना। स्वां नदी में अवैध खनन रोकने के लिए एनजीटी की ओर से पारित आदेशों को एनफोर्समेंट विंग लागू करवाएगा। यह विंग जिलेभर में आदेशों केे सख्ती से लागू करवाने की दिशा में काम करेगा। जल्द विंग एक्टिव होकर धरातल पर काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

जिले में एनफोर्समेंट विंग को डीएसपी मुख्यालय की अध्यक्षता में बनाया गया है। इसमें खनन विभाग के अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। एनजीटी के आदेशों को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए एसपी कार्यालय ऊना में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एनजीटी के आदेशों को लेकर विभागों के अधिकारियों ने चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में एनजीटी द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना में समस्त विभागों द्वारा की गई कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के लिए एनजीटी द्वारा दी जिम्मेवारियों को पूरा करने के बारे में दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में खनन विभाग को ओपन लीज की निशानदेही सुनिश्चित करवाने के बारे में कहा गया। ओवरलोडिंग को लेकर भी कहा गया। कंडे पर भार तोलते बार इसका दस्तावेज भी चालक अपने पास रखें ताकि ओवरलोड को लेकर पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ओपन लीज और अन्य औपचारिकताएं और नियम पूरे होने पर ही एम फार्म जारी करने पर भी चर्चा की गई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बैठक में एनजीटी के आदेशों की अनुपालना को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर रणनीति बनाई गई है। सभी मिलकर अवैध खनन को रोकने के लिए कार्य करेंगे। पुलिस विभाग इस कार्य को भी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि एनफोर्समेंट विंग सख्ती के साथ आदेशों का अनुपालन करवाने की दिशा में काम करेगा। बता दें कि एनजीटी ने स्वां में हो रहे अवैध खनन को लेकर कई आदेश पारित किए हैं ताकि अवैध खनन को रोका जा सके। एनजीटी का पैनल भी स्वां नदी का दौरा कर अवैध खनन को लेकर जायजा ले चुका है। वहीं प्रदेश सरकार की एक उच्च स्तरीय कमेटी भी स्वां नदी में अवैध खनन और अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर तीन दिन तक यहां जायजा ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed