फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Emergency OPD of regional hospital will be hi-tech

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी होगी हाईटेक

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Emergency OPD of regional hospital will be hi-tech
वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण किए जाएंगे स्थापित
विज्ञापन

माइनर ओटी रूम का भी किया जाएगा विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी वार्ड में स्थापित माइनर ओटी का भी विस्तार किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन ओपीडी में वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही वर्तमान में स्थापित माइनर ओटी का भी विस्तार किया जाएगा।
वर्तमान में आपातकालीन वार्ड में 10 बेड की संख्या है। इसके अलावा माइनर ओटी में जगह कम होने के कारण चिकित्सकों सहित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी भी समय कोई हादसा होने पर जब अधिक संख्या में घायल अस्पताल पहुंचते हैं तो जगह की कमी के कारण चिकित्सकों को कई बार आपातकाल ओपीडी की लॉबी में ही उपचार करना पड़ता है। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण पांच उपमंडलों से मरीज क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किए जाते हैं। रेफर होने के बाद घायलों को सबसे पहले आपातकालीन ओपीडी में पहुंचाया जाता है। योजना के तहत अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ वेंटीलेटर सहित अन्य सुविधाओं को भी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आगामी दिनों में मातृ-शिशु अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद विभिन्न वार्ड और ओपीडी भवन में स्थानांतरित हो जाएंगी। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में काफी जगह खाली हो जाएगी। ऐसे में खाली जगह में विभिन्न ओपीडी का विस्तार व मरीजों के लिए अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आपातकाल वार्ड और माइनर ओटी के विस्तार को लेकर योजना तैयार की गई है। उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed