{"_id":"6216753fb20d4f37561c821d","slug":"electricity-will-be-removed-from-chintpurni-temple-area-una-news-sml4005583151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए मंदिर न्यास बाबा माई दास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक बिजली की एलटी लाइनों को भूमिगत करने जा रहा है। इस क्षेत्र में बिजली के खंभे हटाकर एलटी लाइन को भूमिगत करने की परियोजना को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
यह राज्य में किसी भी शक्तिपीठ क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा इस तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास 2.96 करोड़ रुपये खर्च करेगा और बिजली बोर्ड के माध्यम से इस कार्य का निष्पादित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा और बाजार में बिजली के खंभे हटाए जाएंगे, इससे स्थान खुलेगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। चिंतपूर्णी मंदिर में हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों से रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के लिए भी अहम है। ऐसे में यहां सौंदर्यीकरण समेत अन्य सुविधाएं का इजाफा किया जा रहा है।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास और सरकार कई परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। निकट भविष्य में जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चिंतपूर्णी में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।