{"_id":"6683f86ff6f9c9f3de0f1d0b","slug":"electricity-system-broken-in-mehatpur-12-hours-power-failure-in-raipur-sahoda-una-news-c-93-1-ssml1048-127462-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर में चरमराई विद्युत व्यवस्था, रायपुर सहोड़ा में 12 घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर में चरमराई विद्युत व्यवस्था, रायपुर सहोड़ा में 12 घंटे बत्ती गुल
Wed, 03 Jul 2024 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। विद्युत उपमंडल मैहतपुर में इन दिनों बिजली बोर्ड की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को पहले दिन में विद्युत आपूर्ति को रखरखाव के लिए बाधित रखा गया, लेकिन रात्रि को अचानक बिजली गुल हो गई। गांव रायपुर सहोड़ा के कुछ मोहल्लों में 12 घंटे तक बत्ती गुल रही। इस कारण बुजुर्गों और बच्चों सहित अन्य लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। बार-बार बत्ती गुल होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार मध्य रात्रि को सब स्टेशन मैहतपुर पहुंचकर हंगामा भी किया।
जानकारी के अनुसार स्टाफ की कमी और ओवरलोड से जूझ रहे सबस्टेशन मैहतपुर में बिजली कट आम बात हो गए हैं। बार-बार विद्युत कट लगने के बाद भी विद्युत बोर्ड के अधिकारी उचित कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों शंभूनाथ शर्मा, शिवदत्त वशिष्ठ, नरेश कुमार, पंकज, दीपक, कमलदेव, हरीश उर्फ श्याम, हरिओम, राजेंद्र कुमार, बलविंदर, अभिषेक सहित अन्य ने कहा कि बिजली बोर्ड की व्यवस्था को सुधारने के सियासी दावे भी हवा हवाई नजर आ रहे हैं।
सोमवार को कई गांवों में बत्ती गुल होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई जगह बेहद लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा। रायपुर सहोड़ा के लोगों ने कहा कि उनके मोहल्ले में सोमवार रात्रि को 10ः00 बजे बत्ती गुल हुई थी, जो मंगलवार सुबह 10ः00 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
उधर, विद्युत सब स्टेशन मैहतपुर में कार्यकारी सहायक अभियंता हरि महेंद्र मोहन ने कहा कि मेन लाइन में फाल्ट आने के चलते कई गांवों में सप्लाई ठप हो गई थी। कुछ इलाकों में रात और कुछ जगह सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। विद्युत बोर्ड ऊना मंडल में अधिशासी अभियंता यशवंत सिंह ने कहा कि वे अवकाश पर हैं, लेकिन इस मामले में पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं।