फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   electricity meter poor performance

हाईटेक विद्युत मीटरों में गड़बड़ी

Wed, 18 Nov 2015 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लठियाणी (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, लठियाणी (ऊना) Updated Wed, 18 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
electricity meter poor performance

उपमंडल बंगाणा में बिजली बोर्ड की ओर से लगाए गए मोटल कंपनी के हाईटेक मीटरों ने उभोक्ताओं के होश उड़ा दिए हैं। मीटरों में चल रही भारी गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशानी में हैं। हालात यह है कि विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए गए कई मीटरों में रीडिंग ही नहीं चल रही है, तो कहीं बिना विद्युत चलाए ही मीटर घूम रहा है। जिससे कई उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से हजारों रुपये के बिल थमा दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिकायत के बाद बोर्ड ने कई जगह मीटर भी बदले, लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। उपमंडल बंगाणा में एक दर्जन से अधिक घरों के मीटर खराब होने की वजह से बदले जा चुके हैं। उपभोक्ताओं रोशन लाल, किशोरी लाल, राम प्रकाश, सरोज वाला, कमल सिंह, राज कुमार, किशन चंद, ओम प्रकाश, ऊषा देवी, जमना देवी, सरोज कुमारी, कमलजीत, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार के अलावा अन्य ने कहा कि विभाग की ओर से उनके घरों में जो मीटर लगाए गए हैं। सही रीडिंग न देने के चलते उन्हें कई हजारों रुपयों के बिजली के बिल आ रहे हैं।
विज्ञापन


 उपभोक्ताओं ने बताया कि कार्यालय के चक्कर काटते हैं तो पता चलता है कि मीटर सही नहीं है। जिसके चलते उन्हें भारी भरकम राशि का बिजली बिल देना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को विभाग के अधिकारियों की ओर से औसत बिल डालकर देने को कहा जाता है। इतना ही नहीं जब दोबारा उसके घर पर उसी कंपनी का मीटर लगाया जाता है तो फिर से उसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक माह के भीतर कई विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में तीन-तीन बार मीटर बदल जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों ने अपने घरों में अन्य कंपनी के मीटर लगवाने की विभाग व सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बिलों में समस्या आ रही है : एसडीओ

उधर, विद्युत बोर्ड के एसडीओ बंगाणा लेखराज शर्मा का कहना है कि उपभोगताओं के बिलों का सही न आना एक बड़ी समस्या है। जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया है, उन्होंने वैसे ही उस सर्कल के जेई को सही व सुनिश्चित ढंग से दोबारा बिल बनाने के आदेश दे दिए हैं।


उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट : अश्वनी
बिजली बोर्ड के एक्सईएन विद्युत मंडल ऊना अश्वनी शर्मा का कहना है कि इस कंपनी के मीटरों की रीडिंग सहीं न होने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। जिससे दोबारा इस कंपनी के मीटर न खरीदे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed