{"_id":"61802eae2bab7916a266d846","slug":"electrical-shop-burnt-in-chintpurni-una-una-news-sml3890857105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलाली में बिजली की दुकान में लगी आग, बीस लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलाली में बिजली की दुकान में लगी आग, बीस लाख का नुकसान
विज्ञापन
ऊना के चलाली में दुकान के अंदर आग लगने से जलकर राख हुए कीमती उपकरण।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी से चार किलोमीटर दूर चलाली में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बिजली के सामान की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। कई महंगे उपकरण जल गए हैं। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह चलाली में सड़क किनारे एमएस ट्रेडिंग कंपनी नाम की इलेक्ट्रिकल की दुकान से धुआं निकलने। साथ लगते घर में रहने वाले किरायेदारों ने दुकान मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा। इसकी सूचना चिंतपूर्णी में दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान से कुछ सामान को सुरक्षित निकाला। गनीमत रही कि आग पर समय पर काबू पा लिया गया नहीं तो साथ लगती तीन अन्य दुकानों, गोदाम और बरामदे में खड़ी कार भी जल सकती है। दुकान के मालिक अरमिल कुमार ने बताया कि आग की इस घटना में दुकान का आधे से ज्यादा सामान जल गया है। करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिवाली के चलते दुकान में रखे एलईडी, फ्रिज और अन्य उपकरण जल गए हैं। उधर, देहरा थाना के एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दुकान में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चिंतपूर्णी फायर स्टेशन से चालक पवन कुमार, होमगार्ड मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, अजित कुमार ने प्लाटून कमांडर पूर्ण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
--