फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electrical equipment worth Rs 1 lakh stolen

Una News: एक लाख के बिजली उपकरण चोरी

Tue, 06 Jan 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Electrical equipment worth Rs 1 lakh stolen
अंब(ऊना)। अंदौरा लोअर में चोरों ने जल शक्ति विभाग के दो सिंचाई ट्यूबवेलों (रिगों) को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये के बिजली उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की यह वारदात अंदौरा लोअर और अपर में स्थित श्रीराम मंदिर के पास हुई है। वारदात का खुलासा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब पंप ऑपरेटर खेतों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने ट्यूबवेल पर पहुंचा। ऑपरेटर ने देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर से कीमती स्टार्टर, केबल और वायरिंग गायब थी। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और पुलिस को सूचित किया। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि विभाग की ओर से चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed