{"_id":"688b504060f2a356440ef907","slug":"electric-pole-broken-due-to-collision-with-speeding-vehicle-70-transformers-shut-down-una-news-c-93-1-ssml1048-160936-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, 70 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, 70 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बेला-बाथड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा हुआ बिजली खंभा।संवाद
बेला-बाथड़ी में हुए हादसे से 15 उद्योग प्रभावित, लाखों का नुकसान
गांवों में पानी की मोटरें बंद होने से जल आपूर्ति भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। बेला-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार तड़के करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा दो हिस्सों में टूट गया, जिसका एक हिस्सा हवा में लटक गया। इसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे के कारण 70 ट्रांसफार्मर बंद हो गए, जिससे बाथू और बाथड़ी गांवों समेत क्षेत्र की 15 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों पर प्रतिकूल असर पड़ा। न केवल औद्योगिक उत्पादन रुक गया, बल्कि गांवों में पानी की मोटरें बंद होने से जल आपूर्ति भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई। बिजली बोर्ड की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन इस हादसे के कारण विभाग और उद्योगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि इस संबंध में थाना टाहलीवाल में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।