{"_id":"1ad9fa79497f1d36b2eebc27f86fa49f","slug":"electiricity-employee-deadbody-found-hanging-in-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला बिजली कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला बिजली कर्मचारी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दियोली गांव से सटे जंगल में खैर के पेड़ से बिजली बोर्ड के कर्मचारी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि कर्मी 26 जनवरी से घर से लापता चल रहा था।
विज्ञापन
उसकी पहचान 52 वर्षीय विश्वमित्र निवासी दयोली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी, एसएचओ गगरेट गौरव भारद्वाज ने टीम सहित मौका ए वारदात का जायजा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव के कुछ लोग जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने वहां खैर के एक पेड़ से शव लटका देखा। उसे देख उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन में लोगों ने सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। विश्वामित्र का शव खैर के पेड़ पर लटकी बेल के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन
वह विद्युत बोर्ड के सब डिवीजन दौलतपुर में तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है।
वहीं मामला आत्महत्या है या हत्या का, पुलिस ने जांच कर दी है। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।