{"_id":"62c9c71621b2b976f819cc5e","slug":"eight-new-corona-cases-found-in-una-district-on-saturday-9-july-2022-una-news-sml4147320118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले कोरोना के आठ नए मामले, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले कोरोना के आठ नए मामले, मचा हड़कंप
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 16 सक्रिय केस हो गए हैं।
कुछ दिनों में जिले में लगातार संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं। इन मामलों में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में खंड स्वास्थ्य अधिकारियों सतर्क रहने और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में सर्दी-जुकाम की शिकायत के साथ पहुंचने वालों के कोविड टेस्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
शनिवार को जिले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 51 सैंपल लिए गए। इनमेें कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त मामलों में नियमानुसार संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है। शनिवार को सामने आए मामलों में गगरेट से चार, बेह तहसील देहरा जिला कांगड़ा से एक, रायंसरी ऊना से एक, हरोली से एक और चताड़ा ऊना से एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। लोग कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें और कोविड नियमों का पालन करें।