फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Educational tour of Industrial Training Center Naihariya for students

Una News: छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र नैहरियां का कराया शैक्षणिक भ्रमण

Thu, 20 Mar 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Educational tour of Industrial Training Center Naihariya for students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदपुर (ऊना)। शिक्षा विभाग की ओर से संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंदपुर के छात्रों को प्री-वोकेशनल टूर पर ले जाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना और उनके भविष्य को सुरक्षित व सुगम बनाना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र नैहरियां ले जाया गया, जहां उन्होंने कटिंग और टेलरिंग, कढ़ाई और फिटर ट्रेड के बारे में जानकारी प्राप्त की। विवेक शर्मा ने बच्चों को इन ट्रेड में कॅरिअर बनाने की संभावनाओं और एडमिशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद छात्रों को ठठल गांव स्थित एक पारंपरिक बर्तन निर्माण केंद्र का दौरा कराया गया। यहां तिलक राज ने बच्चों को बर्तन बनाने की विधि समझाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, शिक्षक ईश्वर दत्त शास्त्री तथा विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने छात्रों को वोकेशनल कोर्सेज की महत्ता बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा और प्रदेश व राष्ट्र के विकास में योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed