फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   education

अब बाहर गंदगी फंकी तो डस्टबिन कहेगा यूज मी

Wed, 11 Sep 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
education
विनायक राणा - फोटो : Una
ऊना। ...अब अगर आप कहीं डस्टबिन के बाहर कूड़ा फेंकते हैं तो जरा संभल जाएं। कोई और नहीं बल्कि डस्टबिन ही आपको शर्मिंदा कर सकता है। जी हां! कूड़ा आसपास फेंकते वक्त डस्टबिन खुद आवाज लगाकर कहेगा-प्लीज यूज मी।
विज्ञापन

दिलचस्प यह है कि इस तरह का आविष्कार ऊना जिला के एक निजी स्कूल की सातवीं में छात्र ने किया है। उपमंडल बंगाणा के तहत कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल बल्ह के सातवीं के विनायक राणा का डस्टबिन मॉडल 7वीं नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गया है। विनायक राणा ने डस्टबिन मॉडल इंस्पायर अवार्ड स्कीम मानक के तहत तैयार किया है। इस डस्टबिन की खासियत है कि यदि इसके आसपास कोई कूड़ा कचरा पड़ा है तो प्लीज यूज मी की आवाज आती है। जब कूड़ा इसके अंदर डालेंगे तो यह धन्यवाद भी करेगा। इस डस्टबिन के नीचे टायर भी लगे हैं। इसे कहीं भी शिफ्ट किया जा सकता है। छात्र के इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा जाता है तो यह लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेगा। जिला नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अगले साल विनायक राणा को मॉडल के साथ जापान जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विनायक के मॉडल की दूरदर्शन डॉक्यूमेंटरी भी तैयार करेगा।
विज्ञापन

इंफ्रारेड-सेंसर से करता है काम
यह मॉडल एक आधार के रूप में प्लाई बोर्ड का उपयोग करके कार्डबोर्ड से तैयार किया गया है। ध्वनि परिवर्तन करने वाले डस्टबिन में दो इंफ्रारेड-सेंसर लगाए गए हैं जो दो बैटरियों के साथ तारों से जुड़े हैं। ये सेंसर डस्टबिन के बाहर कचरा फेंकने पर हरकत करने के साथ ध्वनि करते हैं। सेंसर इसका पता लगाता है और बीप सेकंड आईआर सेंसर की आवाज पैदा करता है, फिर स्वचालित रूप से बिन के ढक्कन को खोलता है। जब व्यक्ति इसमें कचरा डालता है, तो यह स्वचालित रूप से ढक्कन को बंद कर देगा। यह उपयोगकर्ता की हाइजीनिक स्थिति को बनाए रखने में मदद करता है। यह नया डस्टबिन हाइड्रोलिक सिस्टम से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed