फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education system in tight quarters at Churdi school, teacher positions vacant

Una News: चुरडी विद्यालय में तंगहाली में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के पद खाली

Sun, 26 Oct 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Education system in tight quarters at Churdi school, teacher positions vacant
स्कूल में 17 में से केवल 9 पद भरे, प्रिंसिपल कर रहे अध्यापकों के लेकर चपरासी तक का काम
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों को पहुंचने के लिए करना पड़ता है आठ से 10 किलोमीटर का सफर

बच्चों के लिए आवश्यक बस सुविधा तक नहीं, तंगहाली में शिक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चुरडी में बीते तीन वर्षों से कई महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं। विद्यालय में कुल 64 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें से कई आठ किलोमीटर तक की दूरी तय करके स्कूल पहुंचते हैं। नजदीक में कोई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नहीं है। विद्यालय में प्रधानाचार्य ही सभी विषयों को पढ़ाते हैं और क्लर्क का काम भी स्वयं संभालते हैं। इसके अलावा, कक्षा छठी से दसवीं तक कई शिक्षक पद वर्षों से खाली हैं। विद्यालय के एसएमसी प्रधान अंजना देवी एवं सदस्य ज्योति रीना, भानुप्रिया, इंदुबाला और अनु देवी का कहना है कि यही नजदीकी स्कूल है। यदि यह विद्यालय बंद हो गया तो बच्चों को 10–12 किलोमीटर पैदल चलकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता की बात तो करती है, लेकिन जब शिक्षकों और सुविधाओं की कमी है, तो गुणवत्ता सुनिश्चित करना संभव नहीं है।
ग्राम पंचायत प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि इस समय विद्यालय में पांच लेक्चरर, एक टीजीटी आर्ट्स, एक पीटीआई और एक क्लर्क का पद वर्षों से खाली चल रहा है। उन्होंने सरकार से इन पदों को जल्द भरने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य करमचंद ने कहा कि यह सच है कि बच्चे आठ किलोमीटर दूर से स्कूल आते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के 17 पदों में से नौ पद लगभग तीन वर्षों से खाली हैं। हम अपनी पूरी कोशिश से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ अध्यापकों के बिना बच्चों को उचित ज्ञान नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed