फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education department asked for road safety fund records from 141 schools

Una News: शिक्षा विभाग ने 141 स्कूलों से मांगा रोड सेफ्टी फंड का रिकॉर्ड

Mon, 07 Apr 2025 02:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Education department asked for road safety fund records from 141 schools
खास खबर
विज्ञापन


सभी स्कूल मुखिया को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाने के निर्देश
लेटलतीफी की सूरत में नियमों के तहत होगी कार्रवाई
कार्य को अंतिम रूप देने के लिए नोडल अफसर किया नियुक्त
जारी किए गए फॉर्मेट में दस्तावेजों की तीन दिन के भीतर देनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शिक्षा विभाग ने जिला ऊना के 141 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मुखिया से रोड सेफ्टी फंड का रिकॉर्ड मांगा है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग उच्चतर ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने सभी स्कूल मुखिया को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इस संदर्भ में उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों के फॉर्मेट भी जारी कर दिए हैं और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। लेटलतीफी की सूरत में नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के वाणिज्य प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। रोड सेफ्टी फंड के तहत जिला भर के स्कूलों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन 2024-25 में किया गया। अब शिक्षा विभाग उच्चतर निदेशालय ने रोड सेफ्टी फंड के संदर्भ में उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित तमाम तरह के दस्तावेजों की जानकारी की रिपोर्ट मांगी है। रोड सेफ्टी फंड के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
उपनिदेशक ने जारी किए फॉर्मेट में तमाम तरह की गतिविधियों का ब्योरा तलब करने के साथ ही बच्चों की संख्या और संबंधित गतिविधि की रिपोर्ट विस्तार से मांगी है ताकि समय रहते शिक्षा विभाग उच्चतर निदेशालय को वस्तु स्थिति से अवगत करवा सके।
विज्ञापन

सालाना के इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए विभाग की ओर से प्रति स्कूल को 10 हजार की राशि दी जाती है। इसके तहत रोड सेफ्टी क्लब का भी स्कूलों में गठन किया गया है और उनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अब वित्तीय सत्र खत्म होने और नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने की सूरत में शिक्षा विभाग उच्चतर निदेशालय ने रोड सेफ्टी फंड के संदर्भ में उपयोगिता प्रमाण पत्र का तमाम दस्तावेजों सहित ब्योरा तलब किया है। शिक्षा विभाग उच्चतर ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed