{"_id":"57a735684f1c1ba8672ba83e","slug":"eat-poision-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
क्षेत्र के गांव नंदपुर में जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर हालत में उपचाराधीन चल रहे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नंदपुर निवासी जतिंद्र (27) ने 4 अगस्त को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिस पर तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे होशियारपुर स्थित एक अस्पताल ले गए थे। गंभीर हालत में उपचाराधीन चल रहे जतिंद्र ने शनिवार देर रात्रि दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अंब-अंदौरा रोड पर दुकान करता था। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन