फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   eat ant with sweet

मिठाई के साथ चींटियां भी खिला दीं

Thu, 03 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 03 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
eat ant with sweet
जिले में हलवाइयों ने मिठाई के साथ चींटियां भी खिला दीं। यह खुलासा जांच में हुआ है। त्योहारी सीजन में विभाग ने मिठाइयों के सैंपल भरे थे। पांच में चार सैंपल फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


इनमें धूल के कण, मरी हुई चींटियों के अंश पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

अक्तूबर में त्योहारी सीजन के दौरान फूड सेफ्टी अधिकारी ने अपनी टीम सहित उपमंडल अंब की दुकानों में छापेमारी कर जलेबी, खोया-बर्फी, बेसन, लड्डू एवं रसगुल्ले के पांच मिठाइयों के सैंपल भरे थे। इन्हें टेस्ट के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था। टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से लिए गए पांच सैंपलों में से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। फेल सैंपलों में डल्ट एंड डस्ट के तत्व पाए गए हैं। वहीं चिंटियों के अंश पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हो गया है कि त्योहारी सीजन में घटिया मिठाइयां खिलाई गईं। उधर, फूड सेफ्टी अधिकारी सतीश ठाकुर ने कहा कि उपमंडल अंब क्षेत्र में त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान मिठाइयों के सैंपल भरे गए थे। इसमें से चार सैंपल फेल पाए गए हैं।


उन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकानदार को विभाग की टेस्ट रिपोर्ट में किसी तरह की शंका है, तो वह स्वयं सैंपल का निजी स्तर पर टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed