{"_id":"67f3d75a945bd821c3017f36","slug":"dustbins-distributed-in-the-villages-of-tanoh-panchayat-una-news-c-93-1-ssml1047-150749-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तनोह पंचायत के गांवों में बांटे डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तनोह पंचायत के गांवों में बांटे डस्टबिन
Tue, 08 Apr 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बुधान (ऊना)। पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य स्वच्छता की ओर सार्थक कदम स्वच्छ भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में तनोह पंचायत के तहत बडैहर, बलोला, झिकला बडैहर, तुडेटा, तनोह और सासण गांव के कई घरों में 261 डस्टबिन वितरित किए।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर कूड़ा कचरा डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तनोह की प्रधान शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य गौरव, मदन लाल, राम आसरा शर्मा, सतवीर और तीक्ष्ण सहित कई गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वस्थ जीवन की आधारशिला नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कार्य है। सभी ग्रामीण भाई-बहनों से आग्रह है कि वे डस्टबिन का नियमित उपयोग करें और गांव को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। अगर हमारा गांव स्वच्छ होगा तभी हम स्वस्थ रहेंगे। पंचायत प्रधान शकुंतला देवी ने इस प्रकार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल गांवों की सफाई में सुधार होगा, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि बजट प्राप्त होते ही तनोह पंचायत के वार्ड चार , पांच , छह और सात में भी डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि हर घर में डस्टबिन पहुंचे।