फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   During Navratri, fruits became expensive by Rs 30, oranges were sold at Rs 150 and apples were sold at Rs 200 per kg.

Una News: नवरात्र में 30 रुपये महंगे हुए फल, 150 में संतरे और 200 रुपये किलो बिके सेब

Thu, 11 Apr 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
During Navratri, fruits became expensive by Rs 30, oranges were sold at Rs 150 and apples were sold at Rs 200 per kg.
ग्राहकों की जेब हुई ढीली, कीवी के दाम में आई कमी, 25 रुपये प्रति पीस बिक रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिंदू धर्म के चैत्र माह के नवरात्र नौ अप्रैल से शुरू हो गए हैं। इस बीच बाजार में फलों के दामों में एकाएक वृद्धि हुई है। फलों में संतरा इन दिनों 150 रुपये प्रति किलो और सेब 200 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं, आलू के भी 25 से 30 रुपये प्रति किलो दाम हो गए हैं।
नवरात्र के चलते फलों की खरीदारी के लिए दूरदराज से लोग ऊना बाजार में पहुंच रहे हैं। बाजार में इन दिनों फलों के दामों में तेजी आई है। 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाले आलू इन दिनों 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे हैं। वहीं, फलों में नागपुरी संतरा 130 से 150 रुपये, सेब 200 रुपये, पपीता 60 से 70, अंगूर 120 से 140, अमरूद 80 से 100 रुपये, अनानास रानी 120 और अनानास राजा 100 रुपये, नारियल 55 से 60 रुपये एवं केला 70 से 80 रुपये प्रति दर्जन बिक रहे हैं। फलों के दामों में 10 से 30 रुपये तक की वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, कीवी फल के दामों में राहत देखी जा रही है। कीवी फल 25 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों को अष्टमी और नवमी पर अच्छी बिक्री की उम्मीद
बता दें कि चैत्र माह के हिंदू नवरात्रों में फलाहार का विशेष महत्व रखता है। व्रत, प्रसाद, चढ़ावे आदि में भी फलों का काफी प्रयोग होता है। इस आहार के लिए फलों के साथ आलू भी काफी मांग में रहते हैं। दुकानदारों में अश्विनी, अजय सैनी, धर्मचंद और खलील अहमद ने बताया कि सब्जी मंडी से नवरात्र की शुरुआत से ही फलों के दामों में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ आलू भी दाम पर महंगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र की खरीद ने अभी तक ज्यादा तेजी नहीं पकड़ी। अष्टमी और नवमी तक अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में अधिक मांग के चलते कुछ फलों और आलू के दाम में बढ़ोतरी आई है। नवरात्र समापन के बाद दाम दोबारा पुरानी स्थिति में आ जाएंगे।
भुपेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव, एपीएमसी, ऊना
---
नवरात्र से पहले के दाम
केला - 60 से 70 रुपये
सेब - 160 रुपये
अंगूर - 100 रुपये
संतरा - 100 रुपये
पपीता - 50 रुपये
अमरूद - 80 रुपये
नारियल प्रति पीस - 50
कीवी - 50 रुपये प्रति पीस


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed