फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   due to poluted water supply in panvada fare of zondice

पांवडा में गंदे की पानी की सप्लाई से पीलिया फैलने का खतरा

Sun, 18 Dec 2016 11:23 PM IST
अमन वर्मा / अमर उजाला, ऊना।
अमन वर्मा / अमर उजाला, ऊना। Updated Sun, 18 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
due to poluted water supply in panvada fare of zondice
गंदे पानी की आपूर्ति - फोटो : demo pic

शिमला में पीलिया प्रकरण के बाद अब आईपीएच विभाग की लापरवाही के चलते पांवडा में पीलिया रोग फैल सकता है। गगरेट क्षेत्र की बड़ोह पंचायत के तहत पांवडा गांव में आईपीएच विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमें विभाग की कार्यप्रणाली सवालिया घेरे में आ गई है। लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


आलम यह है कि गांव में दूषित पेयजल सप्लाई हो रही है। जहां से पानी लिफ्ट किया जा रहा है, वहां  गंदगी और सांप आम देखे जा सकते हैं। अब तो पांवडा के ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांवडा में स्थित आईपीएच विभाग की रिग से होने वाली पेयजल सप्लाई दूषित है, जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। लोग मजबूरन यही पानी पीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने से लोग अब बीमारियों की चपेट में भी आने शुरू हो गए हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला टीम के पास आए एक सनसनीखेज वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पेयजल रिग के समीप बनाए गए टैंक में एक तरफ जहां गंदगी फैली हुई है, वहीं दूसरी ओर इसी पानी में  सांप भी डेरा जमाए हुए हैं।
'
पानी के ऊपर हरे रंग की काई की परत भी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे बच्चे पीलिया रोग की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। इस रिग से लगभग 80-90 घरों को पानी की सप्लाई भी है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इस मसले को गंभीरता से लेते दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लिगभग छह माह से समस्या जस की तस बनी हुई है और विभाग गहरी नींद सोया हुआ है।


आईपीएच विभाग के एसडीओ अश्वनी बंसल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता केसी राणा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। कनिष्ठ अभियंता को पेयजल सप्लाई को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जंाच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed