{"_id":"66c26f92c8e3636c9b09bdf4","slug":"driver-should-drive-taxi-as-per-administration-rules-una-news-c-93-1-una1002-130920-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चालक प्रशासन के नियमों के मुताबिक चलाएं टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चालक प्रशासन के नियमों के मुताबिक चलाएं टैक्सी
Mon, 19 Aug 2024 03:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में टैक्सी चालकों से बैठक करने के उपरांत ट्रैफिक पुलिस और टैक्सी चालक
भरवाईं (ऊना)। रविवार को चिंतपूर्णी ट्रैफिक पुलिस ने चिंतपूर्णी के टैक्सी चालकों के साथ एक मीटिंग की। इसमें ट्रैफिक रूल्स का पालन करने और चिंतपूर्णी में अपनी टैक्सियों को प्रशासन के नियमों के मुताबिक चलाने के दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस की तरफ से चालकों को खास हिदायत दी गई कि भीड़ वाले दिन टैक्सी चालक मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते से अपनी गाड़ियां मंदिर तक लेकर नहीं जाएंगे, ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई बार टैक्सी चालक सड़क के बीचोंबीच गाड़ी खड़ी करके सवारियां उतारने लग पड़ते हैं। ऐसे में कई बार जाम लग जाता है। ऐसा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक गतिविधियों के लिए समय-समय पर पुलिस को सूचित करने और पुलिस का सहयोग करने का भी आह्वान किया गया, जिससे मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत पेश न आ सके। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज मुकेश कुमार, ट्रैफिक कर्मी मुनीश, सुशील और अन्य टैक्सी चालक मौजूद रहे। संवाद