फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DRINKING WATER

शहर में दो दिन से नहीं आया पानी

Tue, 09 Feb 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 09 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
DRINKING WATER
ऊना। नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर एक और दो में पिछले दो दिन से लोगों के घरों में नल से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। शहर में पीने के पानी के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। दो दिन से पानी न आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से पानी न आने के चलते वार्ड के लोगों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग की ओर से पानी की सप्लाई बंद करने की कोई सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते उन्हें अचानक समस्याएं पेश आ रही हैं। आईपीएच विभाग द्वारा बिना बताए पानी सप्लाई बंद करने से लोगों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ऊना जिला के वार्ड नंबर एक और दो के निवासी पिछले दो दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग की मनमर्जी के चलते लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। घरों में पानी की सप्लाई न आने से लोगों को पीने के पानी, कपड़े धोने और नहाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों में सुरेश कुमार, शम्मी, कीर्ति, संजय, राम कुमार, विनोद, दीपक, पंकज, रवि व अमित आदि का कहना है कि पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई न आने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आईपीएच के एक्सईएन मुकेश हीरा का कहना है कि मोटर में खराबी आने के कारण दो दिन पानी की सप्लाई नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मोटर ठीक करवा दी गई है। जल्द ही लोगों को पेश आ रही पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed