फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drama groups explained government schemes through songs and music.

Una News: नाट्य दलों ने गीत-संगीत से बताईं सरकारी योजनाएं

Tue, 07 Oct 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Drama groups explained government schemes through songs and music.
अंतरजातीय विवाह पर मिलती है 50 हजार प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा ने धमांदरी और कुरियाला में जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों और नशामुक्ति अभियान की जानकारी दी।


कार्यक्रम में बताया गया कि अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सवर्ण जाति का युवक या युवती यदि अनुसूचित जाति वर्ग में विवाह करता है तो सरकार 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। यह योजना छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। ऊना जिले में अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार-चार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर धमांदरी की प्रधान सुनीता देवी, कुरियाला की प्रधान जसविंदर कौर, उप प्रधान अमित कुमार, वार्ड सदस्य रितु बाला, राम लाल, भोली देवी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed