फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Vijay Kumar from Babehad becomes a Life Fellow of the ICS.

Una News: बबेहड़ के डॉ. विजय कुमार आईसीएस के लाइफ फेलो बने

Thu, 08 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vijay Kumar from Babehad becomes a Life Fellow of the ICS.
गगरेट (ऊना)। बबेहड़ निवासी वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार को प्रतिष्ठित इंडियन केमिकल सोसायटी (आईसीएस) का आजीवन सदस्य (लाइफ फेलो) निर्वाचित किया गया है। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान झांसी में वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार वर्ष 2002 से 2006 तक दौलतपुर चौक कॉलेज के छात्र रहे हैं। इंडियन केमिकल सोसायटी ने रासायनिक एवं विश्लेषणात्मक अनुसंधान के क्षेत्र में उनके व्यावसायिक और अकादमिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया है। डॉ. विजय कुमार का शोध आधुनिक विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान के माध्यम से आयुर्वेद एवं हर्बल औषधियों के अनुसंधान, गुणवत्ता परीक्षण और मानकीकरण से जुड़ा है। डॉ. विजय कुमार वर्ष 2022 से लगातार विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत सर्वाधिक उद्धृत वैज्ञानिकों में शामिल रहे हैं। डॉ. विजय कुमार ने कहा कि यह फेलोशिप उन्हें रसायन विज्ञान, विश्लेषणात्मक विज्ञान और आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। इस उपलब्धि पर गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, सुशील कालिया, विकास विक्की, विजय, नरेंद्र निंदी, नितिन ठाकुर आदि ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed