फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Shama Kumar of Una becomes Chief Engineer

ऊना के डॉ. शाम कुमार बने चीफ इंजीनियर

Sat, 16 Jan 2021 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shama Kumar of Una becomes Chief Engineer
ऊना। जल शक्ति विभाग में अधीक्षण अभियंता डॉ. शाम कुमार पदोन्नत होकर मुख्य अभियंता बने हैं। उन्हें हमीरपुर जोन में तैनाती मिली है। हमीरपुर जोन में हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और मंडी जिले के धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र आते हैं। डॉ. शाम कुमार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन

डॉ. शाम कुमार शर्मा का जन्म 22 फरवरी, 1965 में पैतृक गांव पालकवाह में हुआ। उन्होंने आठवीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। दसवीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल ललड़ी से की। वर्ष 1982 में डॉ. शाम कुमार ने राजकीय महाविद्यालय ऊना में पढ़ते हुए प्री इंजीनियरिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बीटेक की पढ़ाई थापर कालेज पटियाला से की। 1989 में हिमाचल प्रदेश सर्विस कमीशन के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अभियंता चयनित हुए थे। इसके बाद उन्होंने एमटेक और पीएचडी आईआईटी रुड़की से की। डॉ. शाम कुमार ने स्वां चैनेलाइजेशन की सबसे पहले सर्वे रिपोर्ट बनाई थी। उनकी पहचान योग्य, मेहनती और ईमानदार अधिकारी के रूप में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed