फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr Neelaksh passed NEET PG 2024 exam

Una News: डॉक्टर नीलाक्ष ने उत्तीर्ण की नीट पीजी 2024 की परीक्षा

Sat, 08 Feb 2025 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Dr Neelaksh passed NEET PG 2024 exam
मेडिकल काॅलेज टांडा से करेंगे ईएनटी सर्जरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। डॉक्टर नीलाक्ष कुमार ने नीट पीजी 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। डॉक्टर नीलाक्ष ने एमबीबीएस की डिग्री 2023 में राजकीय मेडिकल कालेज चंड़ीगढ़ से पास की थी। एक साल की कड़ी मेहनत करने के बाद डॉक्टर नीलाक्ष ऑल इंडिया नीट पीजी की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। अब वह ऑल इंडिया जनरल कोटे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा कांगड़ा से ईएनटी सर्जरी में करेंगे। डॉक्टर नीलाक्ष की इस सफलता पर स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विवेक शर्मा ने बधाई दी। डॉक्टर नीलाक्ष जिला ऊना के वार्ड नंबर नौ के निवासी है। डॉक्टर नीलाक्ष के पिता सोहन लाल शिक्षा विभाग से प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हैं और माता रीना रानी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर सेवारत हैं। डॉक्टर नीलाक्ष की एक छोटी बहन भानवी जमा दो में मेडिकल की छात्रा है। डॉक्टर नीलाक्ष की इस सफलता पर छोटे लाल, तिलक राज, मास्टर चमन लाल, रौनक लाल, राजेश कुमार, नाना गुलवंत सिंह, नानी इच्छिया रानी, एडवोकेट राजेश, डॉक्टर रमन कुमारी, डॉक्टर मोहित चौधरी, डॉक्टर मोनिका तथा डॉक्टर महेश चौधरी ने बधाई दी। डॉक्टर नीलाक्ष ने बताया कि एक साल 8 से 9 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करके इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed