फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Don't share personal information to avoid cybercrime: Rohi

साइबर क्राइम से बचने के लिए निजी जानकारी न करें साझा : रोहित

Thu, 09 Oct 2025 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Don't share personal information to avoid cybercrime: Rohi
18 साल से कम आयु के युवा न करें वाहन ड्राइव
विज्ञापन

निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में साइबर क्राइम के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें और किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से साइबर ठगी से बचा जा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में थाना बंगाणा के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने साइबर क्राइम यातायात नियमों की पालना करने के साथ ही नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अगर समाज में कहीं पर भी नशे का कारोबार करने वाले नजर आते हैं तो पुलिस को अवश्य सूचित करें और अपने आस-पड़ोस में भी नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को प्रेरित करें। आज की युवा पीढ़ी झूठे प्रलोभनों में आकर धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आ रही है। इसका बचाव यही है कि अच्छी संगत करें। अगर संगत अच्छी होगी तो विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि 18 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा वाहन ड्राइव न करें और अपने अभिभावकों को भी प्रेरित करें कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन ड्राइव न करें।
स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां एक ओर बच्चों की सोच में बदलाव आता है वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली से भी रूबरू होने का अवसर मिलता है और बच्चों में जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन

निखिल कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों की जानकारी मिली और परिजनों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


बॉक्स

छात्र युग का कहना है कि पुलिस की पाठशाला में साइबर क्राइम के बारे में जानकारी मिली और सोशल मीडिया के बढ़ते चलन में जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।


ध्रुव सोनी का कहना है कि कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया गया और कहा कि अगर कोई ऐसा करता है उसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदिनी सोनी का कहना है कि पुलिस की पाठशाला में लड़कियों को प्रेरित किया गया कि अपने साथ किसी भी प्रकार के अपराध को सहन न करके उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
शगुन ठाकुर का कहना है कि कार्यक्रम में समाज में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए प्रेरित किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि इसके चलन को रोका जा सके।
आर्यन ठाकुर का कहना है कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान फोकस करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि विद्यार्थी जीवन में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासित होकर आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed