फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Doctors will get tabs, every OPD of regional hospital will be online

Una News: चिकित्सकों को मिलेंगे टैब, क्षेत्रीय अस्पताल की हर ओपीडी होगी ऑनलाइन

Fri, 11 Apr 2025 02:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Doctors will get tabs, every OPD of regional hospital will be online
आभा आईडी से जुड़ेंगी सभी ओपीडी
विज्ञापन

इलाज से पहले मरीजों की स्वास्थ्य हिस्ट्री देख पाएंगे चिकित्सक
बेहतर इलाज में मददगार साबित होगी नई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में जहां आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया को पहले ही शुरू कर दिया है। इसके बाद अब हर ओपीडी में चिकित्सकों को टैब भी मुहैया करवाए जाएंगे। इससे चिकित्सकों को मरीज से संबंधित पुरानी मेडिकल हिस्ट्री का पता एक क्लिक पर मिल जाएगा। साथ ही मरीज से संबंधित पूरी जानकारी ऑनलाइन भी अपलोड रहेगी। इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए अस्पताल में टैब और अन्य उपकरण भी पहुंच गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पहले आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया। वर्तमान में इसका संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। दूसरी व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में ऑनलाइन माध्यम से हर ओपीडी में आभा आईडी का इस्तेमाल कर मरीज के स्वास्थ्य से संबंधित पूरी जानकारी को ऑनलाइन सेव किया जाएगा। इससे ओपीडी में मरीज को समय भी कम लगेगा। साथ ही कम समय में अधिक से अधिक लोगों का उपचार हो सकेगा। ओपीडी के बाहर लगने वाली कतार भी कम होगी। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। सभी ओपीडी को वाईफाई से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा चिकित्सकों ने टैब पर ऑनालइन किस सॉफ्टवेयर की मदद से कार्य करना है, इसे लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्य से संबंधित सभी उपकरण और टैब क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंच गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के साथ मातृ शिशु अस्पताल के भवन को भी ऑनलाइन जोड़ दिया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


कोट्स
अस्पताल में हर चिकित्सक के पास आगामी दिनों में टैब मुहैया करवाए जाएंगे। इस टैब के माध्यम से मरीज की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसे लेकर जल्द ही चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed