{"_id":"a0e9736f779bba17856ff72cfddb8427","slug":"diwali-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में दौड़ाई 60 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में दौड़ाई 60 स्पेशल बसें
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अभी से सूबे के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो से लंबे रूटों पर 60 स्पेशल बसों को दौड़ाया गया है।
इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर एवं बद्दी के लिए 60 बसों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। वहीं दिवाली के चलते ही एचआरटीसी कर्मियों को बुधवार को देर दोपहर के बाद छुट्टी होने के चलते भी लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके चलते कई लोग मंगलवार को ही घरों की भागदौड़ में दिखाई दिए। चंडीगढ़ से ऊना आ रहे गौरव, मंजीत सिंह, सुरेश ठाकुर, रमन शर्मा, अमित शर्मा और शैलजा कुमारी ने बताया कि बुधवार को देर दोपहर के बाद एचआरटीसी बसें न चलने से उन्होंने मंगलवार को ही घर निकलने की योजना बनाई, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं दिवाली त्योहार के चलते बाहरी राज्यों से बसें यात्रियों से खचाखच भरी हुई आ रही हैं, जिससे दिन भर मुख्य बस अड्डे पर भारी भीड़ रही।
उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम विवेक लखनपाल ने बताया कि निगम की ओर से दीवाली के पर्व के चलते 60 अतिरिक्त रूट पर स्पेशल बसें लगाई गई हैं, जिससे बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए कोई दिक्कतें पेश न आएं।