फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   diwali

त्योहारी सीजन में दौड़ाई 60 स्पेशल बसें

Tue, 10 Nov 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 10 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
diwali
ऊना। त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अभी से सूबे के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो से लंबे रूटों पर 60 स्पेशल बसों को दौड़ाया गया है।
विज्ञापन


इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर एवं बद्दी के लिए 60 बसों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। वहीं दिवाली के चलते ही एचआरटीसी कर्मियों को बुधवार को देर दोपहर के बाद छुट्टी होने के चलते भी लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके चलते कई लोग मंगलवार को ही घरों की भागदौड़ में दिखाई दिए। चंडीगढ़ से ऊना आ रहे गौरव, मंजीत सिंह, सुरेश ठाकुर, रमन शर्मा, अमित शर्मा और शैलजा कुमारी ने बताया कि बुधवार को देर दोपहर के बाद एचआरटीसी बसें न चलने से उन्होंने मंगलवार को ही घर निकलने की योजना बनाई, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं दिवाली त्योहार के चलते बाहरी राज्यों से बसें यात्रियों से खचाखच भरी हुई आ रही हैं, जिससे दिन भर मुख्य बस अड्डे पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम विवेक लखनपाल ने बताया कि निगम की ओर से दीवाली के पर्व के चलते 60 अतिरिक्त रूट पर स्पेशल बसें लगाई गई हैं, जिससे बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए कोई दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed