फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District president will be appointed within a month: Panse

एक माह में जिला अध्यक्ष की कर दी जाएगी नियुक्ति : पांसे

Fri, 05 Dec 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
District president will be appointed within a month: Panse
अंब में संगठन सृजन कार्यक्रम के मौके पर कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे तथा अन्य।स्रोत :ब्लॉक कांग
कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुखदेव पांसे ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
विज्ञापन

संगठन की मजबूती को लेकर धरातल पर कार्य करने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ऊना जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने वीरवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विस्तृत फीडबैक ली। विश्राम गृह अंब में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव लिए गए। पर्यवेक्षक सुखदेव पांसे ने स्पष्ट किया कि अब कांग्रेस में जिला अध्यक्ष थोपे नहीं जाएंगे, बल्कि नियुक्तियां पूरी तरह से कार्यकर्ताओं की राय और जमीनी फीडबैक के आधार पर होंगी। बैठक में सुखदेव पांसे के साथ सह-पर्यवेक्षक एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन और पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे। तीनों नेताओं ने बंद कमरे में एक-एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात की और संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदारों पर उनकी राय जानी। पांसे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं की फीडबैक के आधार पर अगले एक माह में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। उनका उद्देश्य जिले के भीतर एक मजबूत, सक्रिय और आम जनता से जुड़ा संगठन खड़ा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों ने देश में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक तनाव को बढ़ाया है। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, ओबीसी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, एचआरटीसी पूर्व निदेशक राजेश गौतम, शादी लाल गोस्वामी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष अमन ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमारी, पार्षद रितेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed