{"_id":"672a7d5e48e28f49f00209e4","slug":"district-level-childrens-fair-starts-in-gauna-karaur-una-news-c-94-1-ssml1011-140070-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गौना करौर में जिला स्तरीय बाल मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गौना करौर में जिला स्तरीय बाल मेला शुरू
Wed, 06 Nov 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
डाइट गौना करौर में आयोजित बाल मेले में खेलकूद गतिविधियों में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस्था
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल मेला शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नवीन कुमार ने किया।
इस दौरान डाइट प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल भी उनके साथ उपस्थित रहे। बाल मेले के प्रथम में प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी विंग की एकल गान, एकल गीत और चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी, शिक्षण सहायक सामग्री और गेम्स का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला शिक्षण गौना करौर के मीडिया प्रभारी भवानी सिंह ने कहा कि दो दिवसीय बाल मेले में 480 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाल मेले के दूसरे दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में डाइट हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया।