फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Distance of 30 km for transfer should be reduced to 15: Mehra

ट्रांसफर के लिए 30 किमी की दूरी घटाकर 15 की जाए : मेहरा

Sat, 01 Mar 2025 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
Distance of 30 km for transfer should be reduced to 15: Mehra
विज्ञान अध्यापक संघ ने शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी से की भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी अनिल कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अपनी मांगों को भी उठाया। संघ के अध्यक्ष रमेश मेहरा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम जिला शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी अनिल कुमार को फूलों का गुलदस्ता और शाल-टोपी से सम्मानित किया और उनको ऊना जिला में शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी का पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। मांगों का ज्ञापन भी शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा। संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षा उपनिदेशक के समक्ष ट्रांसफर के लिए 30 किलोमीटर की दूरी घटाकर 15 किलोमीटर करने, कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को सितंबर और मार्च में रेगुलर करने सहित अन्य मांगे रखीं। जिला शिक्षा उपनिदेशक ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और संघ को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा, सीनियर वाइस प्रधान बलबीर सिंह मनकोटिया, कुलदीप राज चंदेल, तजिंदर सिंह, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजन शर्मा, पूर्व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव कुमार लट्ठ, अश्विनी सैनी सहित अन्य जिला विज्ञान अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed