फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discussion on 17 cases that came before the Scheduled Caste Commission

Una News: अनुसूचित जाति आयोग के पास आए 17 मामलों पर हुई चर्चा

Tue, 10 Mar 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Discussion on 17 cases that came before the Scheduled Caste Commission
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में  बैठक में मौजूद अध्यक्ष कुलदीप कु
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में सोमवार को अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आयोग के समक्ष प्रस्तुत 17 विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा कर सुनवाई की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी विस्तृत समीक्षा की गई है। जिन मामलों का संबंध विभिन्न विभागों से है, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


साथ ही धीमान ने बताया कि आगामी 15 मार्च को थानाकलां स्थित आंबेडकर भवन हॉल में एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राजमहे तथा (एनसीडीएचआर) की कार्यकारी समन्वयक निधि ने भी आयोग के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने दलित समुदाय के साथ हो रही विभिन्न चुनौतियों और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आयोग को अवगत करवाया। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, शालिनी, सदस्य सचिव वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed