फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discreancy found in 46 school buses

46 स्कूली बसों में पाई गई खामियां, 172000 वसूला जुर्माना

Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Discreancy found in 46 school buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। परिवहन विभाग ने नियमों को ताक पर रख स्कूल बसों का संचालन करने वालों के खिलाफ लगाम कसना शुरू कर दी है। विभाग ने मार्च माह से लेकर अब तक 46 स्कूली बसों को जुर्माना किया है। विभाग ने स्कूल संचालकों को दिशा-निर्देशों के तहत ही बसों का संचालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मार्च से लेकर जून 2022 तक की गई कार्रवाई में परिवहन विभाग ने अब तक 46 स्कूली बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 1,72,000 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। इन बसों में बीएलडीटी सिस्टम, इश्योरेंस, पासिंग व अन्य कमियां मिली थीं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत ही स्कूली बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जिले भर में अभियान चलाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने कहा कि निरीक्षण में वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, रूट परमिट व प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्कूली बसें मोटर वाहन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राजेश कौशल ने स्कूली बस आपरेटरों का आह्वान कि वह मोटर वाहन नियमानुसार अपने वैध दस्तावेज बनवाना सुनिश्चित करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत शिक्षण संस्थान की बसों को जब्त करने और रूट परमिट को रद्द करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहन के प्रयोग पर होगी कार्रवाई
जिले में स्कूली बसों के नाम पर निजी वाहन का प्रयोग करने वालों पर परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी बच्चों को निजी वाहनों में स्कूल न भेजने की अपील की है। इसके अलावा स्कूल बसों में भी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed