फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dilwan Cooperative Society scam: Woman secretary sent to judicial custody

दिलवां सहकारी सभा घोटाला : महिला सचिव को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 11 Oct 2025 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Dilwan Cooperative Society scam: Woman secretary sent to judicial custody
करोड़ों के गबन मामले में पुलिस लगातार दे रही है दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। सहकारी सभा सीमित दिलवां में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार महिला सचिव को शनिवार को फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश दिए गए। इससे पहले आरोपी महिला को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। बीते रविवार को अंब पुलिस की टीम ने आरोपी महिला सचिव को उसके घर से गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में शामिल दूसरे मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम आरोपी के घर और निजी ठिकानों पर लगातार छापे मार रही है। थाना प्रभारी अंब अनिल उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान गबन की रकम के प्रवाह, फर्जी दस्तावेजों की भूमिका और अन्य संबंधित लोगों की संलिप्तता की जांच की जाएगी।

सहकारी सभा में 2,91,00,371.65 रुपये का गबन सामने आया था। इस वित्तीय अनियमितता में तत्कालीन सचिव और तत्कालीन उपप्रधान की भूमिका पाई गई थी। प्रबंधक समिति ने मामले में सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए कार्रवाई पुस्तिका संख्या 186/25-26 में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके आधार पर थाना अंब में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed