फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   digital xrey will be done in Gagrate hospital

गगरेट अस्पताल में होगा डिजिटल एक्स-रे

Thu, 13 Apr 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Thu, 13 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
digital xrey will be done in Gagrate hospital
गगरेट अस्पताल में एक्स रे मशीन का शुभारंभ करते विधायक कालिया। - फोटो : अमर उजाला

विधायक राकेश कालिया ने गगरेट अस्पताल में वीरवार को कंप्यूटरीकृत रेडियोग्राफी सिस्टम (डिजिटल एक्स-रे मशीन) का लोकार्पण किया। मशीन की स्थापना करीब 18 लाख की लागत से की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई मशीन से मरीजों को फायदा होगा। उन्हें अच्छी गुणवत्ता की एक्स-रे रिपोर्ट मिलेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। इससे मरीजों को बाहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने विधायक राकेश कालिया को शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि गगरेट अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा मिल गया है और जल्द इसमें करीब 6 डॉक्टर्स समेत समस्त स्टाफ पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के भवन के लिए करीब 90 लाख रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। इस भवन की आधारशिला जल्द ही रख दी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर आशा वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से एक अलग कैंपस बनाने की मांग भी उठाई, जिसे विधायक कालिया ने मंजूर कर लिया। बीएमओ गगरेट डॉ. बीआर धीमान ने बताया कि सिविल अस्पताल और इमरजेंसी दोनों जगह एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। दोनों जगह से लिए गए एक्स-रे फिल्म को इस सीआर सिस्टम से तैयार कर अच्छी क्वालिटी की रिपोर्ट दी जा सकेगी। इससे डॉ. मरीजों की बीमारी की जांच कर बेहतर उपचार दे सकेंगे। सीआर सिस्टम से ली गई रिपोर्ट सीधा डॉ. के टेबल तक पहुंचे, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. राहुल कतना, डॉ. महेश्वर राय, कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के संयोजक देवी लाल, नगर पंचायत के पार्षद नरेंद्र राणा, आशा कुमारी, बलविंद्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, रमन ठाकुर, एसडीओ बलदेव सिंह, नरेश वर्धन, रामनाथ समेत गगरेट ब्लॉक के सभी विभागों के पदाधिकारी, आशा वर्कर्स सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed