फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   died of electrocuted

टहनियां काट रहे व्यक्ति को लग गया करंट, मौत

Mon, 23 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Mon, 23 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
died of electrocuted
क्षेत्र के मवा सिंधिया में करंट की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय व्यक्ति
विज्ञापन
की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

मृतक की पहचान राम सिंह निवासी मवा सिंधिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मवा सिंधिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राम सिंह पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था कि इसी दौरान पेड़ से काटी टहनी पास से गुजर रही विद्युत लाइन पर जा गिरी। इससे राम सिंह को करंट लग गया। वह बुरी तरह से झुलस कर पेड़ से नीचे सड़क पर जा गिरा।

आनन-फानन में उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed