{"_id":"6296374e4c063156534a4946","slug":"diarrhea-spread-in-santoshgarh-una-news-sml4106484167","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषगढ़ के वार्ड चार व पांच में फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोषगढ़ के वार्ड चार व पांच में फैला डायरिया
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायरिया के मरीजों का कुशलक्षेम पूछते सदर विधायक सतपाल रायजादा। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड चार व पांच में डायरिया फैल गया है। एक सप्ताह में करीब 200 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि वर्तमान में भी 15 से 20 मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों में फैल रहे डायरिया व बुखार की मुख्य वजह सही खान-पान न होना बताया गया है। ठंडे पानी की छबीलों व भंडारों में खान-पान भी इसका कारण माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम गठित कर इन दोनों वार्डों में प्रभावित मरीजों को ओआरएस, एंटीबायोटिक दवाएं भी बांटी जा रही हैं। नगर स्थित सीएचसी में भी रोजाना 15-20 मरीज डायरिया व बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इन्हें दवा देने के साथ ही ग्लूकोज भी चढ़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम इन दोनों वार्डों में पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
पिछले लगभग एक सप्ताह से खासकर वार्ड चार व पांच में बच्चे मुख्य तौर पर डायरिया से प्रभावित हुए हैं। कई बच्चों को तो जिला अस्पताल में भी ईलाज के लिए भर्ती करवाना पड़ा है। सीएचसी संतोषगढ़ के अलावा निजी क्लीनिक में भी दर्जनों लोग रोजाना अपना इलाज करवाने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन दोनों वार्डों में फैले डायरिया और बुखार के रोगियों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
मरीजाें में अधिकतर बच्चे शामिल
सीएचसी की प्रभारी डॉ. मृदुल का कहना है कि डायरिया व बुखार से संबंधित अधिकांश मरीज वार्ड चार व पांच से आ रहे हैं। मरीजों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। मरीजों को ड्रिप लगाए जाने के साथ एंटीबायोटिक दवाएं भी दी जा रही है।
विभाग ने बांटी दवाइयां
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल का कहना है कि संतोषगढ़ के दो वार्डों में डायरिया व बुखार होने की मुख्य वजह ठंडे पानी की छबीलों में पानी का सेवन और भंडारों का खाना खाया जाना है। तेज गर्मी वाले मौसम की वजह से भी यह दिक्कत बढ़ी है। विभाग की ओर से दवाइयां बांटी गईं हैं। बुधवार को भी विभाग की जिला स्तरीय टीम दोनों वार्डों के लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगी।
जलशक्ति विभाग ने एकत्रित किए पानी के नमूने
जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान का कहना है कि नगर परिषद के वार्ड चार और पांच में डायरिया को लेकर पेयजल नमूने मंगलवार को लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए विभाग की लैब में भेज दिया गया है।