फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dharamjeet becomes president in Nagar Panchayat Daulatpur Chowk

नगर पंचायत दौलतपुर चौक में धर्मजीत सिंह बने चेयरमैन

Mon, 18 Jan 2021 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dharamjeet becomes president in Nagar Panchayat Daulatpur Chowk
नपं दौलतपुर चौक में नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेने के बाद एसडीएम विनय मोदी के साथ। - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में वार्ड दो के भाजपा समर्थित पार्षद धर्मजीत सिंह सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने गए। वार्ड छह से निर्विरोध पार्षद बनी सुनीता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले नवनिर्वाचित सभी सातों पार्षदों को एसडीएम गगरेट विनय मोदी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ सोमवार सुबह 11 बजे नगर पंचायत के हाल में दिलाई गई।
विज्ञापन

वार्ड एक से नवनिर्वाचित पार्षद तृप्ता देवी, वार्ड दो से धर्मजीत सिंह, वार्ड तीन से राजीव कंवर, वार्ड चार से कविता रानी, वार्ड पांच से सुमन कुमारी, वार्ड छह से सुनीता देवी और वार्ड सात से विनय कंवर शामिल हैं। पार्षदों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से फैसला किया गया। इस दौरान विरोध के कुछ स्वर उठे, परंतु थोड़ी देर में रजामंदी हो गई। गौरतलब है कि राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए अमर उजाला ने धर्मजीत की चेयरमैन के पद पर और महिला पार्षद की वाईस चैयरपर्सन के पद सहमति बनने की खबर प्रकाशित की थी। इस पर अब मुहर लग गई है। शपथग्रहण करने के पश्चात चेयरमैन धर्मजीत सिंह और उपाध्यक्ष सुनीता देवी सहित समस्त पार्षदों ने माता कुआं देवी के मंदिर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

धर्मजीत सिंह और सुनीता देवी ने कहा कि सभी सात वार्डों का एक समान विकास किया जाएगा। दलगत राजनीति के आधार पर किसी भी के साथ मतभेद नहीं होगा। विधायक राजेश ठाकुर ने लोनिवि विश्राम गृह में चेयरमैन धर्मजीत सिंह, वाइस चेयरपर्सन सुनीता देवी सहित सभी पार्षदों से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। साथ ही आश्वासन दिया कि नगर पंचायत दौलतपुर चौक के विकास में कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और सभी पार्षदों के सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed